फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संस्थापक मुलायम की जयंती पर सपाईयों का रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम सिंह की जयंती पर सपाइयों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

बस्ती । समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर मंगलवार को उनकी स्मृति में रक्तदान का आयोजन किया गया। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी नेताओं ने याद किया।
इसी क्रम में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल वितरित कर मुलायम सिंह को याद किया गया। सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्वमंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि सपाइयों ने अभिभावक खो दिया। वहीं उनके बताए मार्ग पर चलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देकर याद किया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि मुलायम सिंह आदर्श हैं और उनके पद चिह्नों पर चलकर समाजवादी विचारधारा को मजबूती देना होगा। पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र, विधायक राजेन्द्र चौधरी, मो. सलीम, विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र चौधरी, अरविन्द सोनकर आदि ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। इस मौके पर युनूस आलम, संजय चौधरी, युगुल किशोर चौधरी, अखिलेश यादव, गौरीशंकर यादव, गुड्डू चौधरी, रमाकान्त कसौधन, अंकित कुमार पांडेय, हृदयराम यादव, राकेश चौधरी आदि ने सहयोग दिया।
कुआनो-मनोरमा तट पर मुलायम की याद में दीपदान
बस्ती। कुदरहा ब्लॉक के लालगंज में कुआनो-मनोरमा नदी के संगम तट पर मंगलवार को मुलायम सिंह की जयंती पर युवा सपा नेता सर्वजीत यादव के नेतृत्व में 15 युवाओं ने दीपदान कर उन्हें नमन किया। सर्वजीत ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने चार नवंबर 1992 को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। उन्होंने समाजवाद, लोकतंत्र तथा धर्म निरपेक्षता के पक्ष में लगातार संघर्ष किया। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद भी वह लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस मौके पर रामेंद्र यादव, जीतेंद्र यादव, विश्वजीत चौधरी उर्फ बब्बू, भालचंद्र यादव, अमर कुमार, अमन शर्मा, ध्रुव चंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुलायम सिंह की याद में छात्र नेताओं ने किया पौधरोपण
बस्ती । सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर समाजवादी पार्टी एससीएसटी प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अमित गौड़ के संयोजन में शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज के परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर शुभांकर पांडेय, अभय पांडेय, आकाश निषाद, आनंद दुबे, रत्नेशमणि देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें