फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के वाहन पर हमला, विरोध में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता के वाहन पर हमला, विरोध में धरना
विज्ञापन

कलवारी (बस्ती)। समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ला उर्फ कक्कू शुक्ला के वाहन पर मंगलवार को कलवारी एहतमाली के निकट हाईवे पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इसके विरोध में सपाइयों ने कलवारी थाने में धरना दिया और भाजपाइयों पर तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
कक्कू शुक्ला सपा जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव के पुश्तैनी घर कलवारी एहतमाली में उनसे मिलने गए थे। मंगलवार दोपहर बाद वह वापस लौट रहे थे। कलवारी कस्बे में पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाड़ी में तोड़फोड़ की। सपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि कलवारी थाने के दरोगा अपनी गाड़ी, जिसमें दो सिपाही बैठे थे, उनके साथ 10 लग्जरी गाड़ियां थीं। दरोगा ने समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के श्याम नारायण शुक्ला उर्फ कक्कू शुक्ला की गाड़ी को रोकवा लिया। उसके बाद गाड़ी में तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जान-बूझकर सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव निष्पक्ष रूप से कराया जाए। नहीं तो सपा कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में धरना देर शाम तक जारी रहा। सपा नेता व पूर्व विधायक राजेंद्र चौधरी, रामललित, अतुल चौधरी, तालेवन यादव, वीरेंद्र चौधरी, जावेद पिंडारी, जीतेंद्र यादव, अमरेंद्र, राजेंद्र, रामउजागिर, महेंद्र कुमार, अजय सिंह, अशोक सिंह, ब्रह्म यादव, नंदू प्रजापति, मायाराम, निसार, रमपत, रिंटू यादव सहित नेता थाना परिसर में धरने पर बैठे रहे। सीओ कलवारी शक्ति सिंह ने सपा नेताओं से वार्ता की, लेकिन सपाइयों ने कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरने से हटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें