एसपी ने किया हर्रैया थाने का निरीक्षण, मास्क लगाने की नसीहत दी
बस्ती। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने हर्रैया थाने का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कार्यालय में रजिस्टर, अपराध रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों को देखा। सभी को मास्क लगाने की नसीहत दी।
निर्देश दिया कि थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाए। एसपी ने पुलिस कर्मियों को कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
कहा कि समय-समय पर अपने हाथों को सेनेटाइजर से साफ करते रहें, इसके साथ ही मास्क हर हाल में लगाएं। एसपी ने बंदी गृह का भी निरीक्षण किया।