बस्ती। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने शुक्रवार रात थाना नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय आदि का भ्रमण किया। थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। इस दौरान दुर्गापूजा, दशहरा आदि त्योहारों के संबंध में की जा रही तैयारियों की जानकारी हासिल की। कहा कि बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहकर वहां के संभ्रांत लोगों से नियमित संपर्क में रहें। क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों तथा आम जन की शिकायतों का विधि के अनुसार समय से निस्तारण करें। इसके पश्चात कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त भी किया। संवाद