ईंट भट्ठा मालिक ने दो लोगों पर दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठा मालिक के साथ कोयला आपूर्ति करने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाघड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने ग्राम बनरही जंगल, थाना सोनहा निवासी भट्ठा मालिक अंबिका लाल की तहरीर पर दो लोगों पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, भट्ठा मालिक ने तहरीर में काब्या कोल्ड ट्रेडिंग के प्रोपराइटर नितेश जायसवाल निवासी सिक्टौर सहारा स्टेट, देवरिया बाईपास गोरखपुर व उसके असिस्टेंट शिवा पर आरोप लगाया है कि दोनों ने मिल कर कोयले की आपूर्ति के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये लेकर कोयला नहीं भेजा। जब रुपये मांगा तो जान से मारने की धमकी देने लगे। एसओ रामदेव ने बताया कि कोर्ट के आदेश केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।