फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर सपा ने किया किसानों का समर्थन

विज्ञापन
सदर क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली मोटरसाइकिल रैली। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
रैली निकालकर सपा ने किया किसानों का समर्थन
विज्ञापन

बस्ती। किसानों के समर्थन में सपा का आंदोलन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। पार्टी जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साइकिल, मोटर साइकिल व ट्रैक्टर रैली निकाली। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के सिहारी चौराहे से बाइक रैली निकालकर परसा जाफर जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं को पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय बागडीह के पास हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में छोड़ दिया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी, महेश तिवारी, अरविंद सोनकर, मो. सलीम, रजनीश यादव, अखिलेश यादव, पवन कुमार मोदनवाल, राघवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अरविंद सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार सपा ने रामनगर से केशवपुर, रिधौरा, जोगापुर तक बाइक रैली निकाली। घघौवा चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल ने नियमों का हवाला देते जोगापुर में समाप्त करा दिया। इस मौके पर सपा जिला उपाध्याक्ष यज्ञेश पांडेय, हिमांशु सिंह उर्फ रानू, अरविंद यादव, नन्हें यादव, हिमांशु सिंह उर्फ रानू, संजीत गुप्ता, मनीष यादव आदि मौजूद रहे। पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार सपा कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रन बहादुर यादव के नेतृत्व दुबौला चौराहे से पचपेड़वा चौराहे तक बाइक रैली निकाली गई। इस मौके पर अतुल चौधरी, हृदयराम यादव, समीर चौधरी, हरकेश यादव, श्यामसुंदर चौहान, रहमान खान आदि मौजूद रहे। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार सपा कुदरहा ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत यादव की अगुवाई बानपुर से लालगंज बाजार तक बाइक रैली निकाली गई, लेकिन पुलिस इसे ठोकवा में ही रोक दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक दूधराम, विजय विक्रम आर्य, जामवंत यादव, अंकित शुक्ल, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारत बंद में गिरफ्तार हुए कांग्रेसी रिहा
बस्ती। भारत बंद के दौरान कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि रुधौली पुलिस ने भारत बंद के दिन जिला सचिव रविंद्र चौधरी, अनुसूचित प्रकोष्ठ के नवीन कन्नौजिया व युवा किसान संगठन के अमरीश पटेल, संजय चौधरी, अखिलेश चौधरी मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। सभी लोग शुक्रवार को जेल से रिहा हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें