फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सपा, बसपा सिक्के के दो पहल'ू

Wed, 14 Dec 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
हरैया विधान क्षेत्र के परशुरामपुर मे परिवर्तन यात्रा का किया गया स्वागत।
विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन यात्रा बुधवार को जिले में परशुरामपुर के रास्ते प्रवेश की। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा का जगह जगह स्वागत किया।
विज्ञापन


परिवर्तन यात्रा में शामिल पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि सपा और बसपा दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों की सरकारों में अपराध सिर चढ़कर बोला है। कहा कि चाचा भतीजे के बीच का झगड़ा लोक निर्माण  विभाग में कमीशन के बंटवारे को लेकर हो रहा है।  नोटबंदी के बाद कालाधन रखने वाले  सबसे ज्यादा परेशान हैं। जनता का लूटा गया धन पुन: जनता के पास लाना ही भाजपा  का उद्देश्य है।

छावनी प्रतिनिधि के मुताबिक अनिल सिंह के नेतृत्व में छावनी बाजार  में जोरदार स्वागत किया गया। यहां वाजपेयी के साथ ही सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीराम चौहान, कामेश्वर सिंह ने संबोधित किया। हर्रैया में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की सत्तारूढ़ सपा सरकार मे भ्रष्टाचार का बोलबाला  है। हर्रैया से पहले अजय सिंह ने यात्रा का अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया। मनोरमा के पुराने पुल पर पूर्व जिला अध्यक्ष  दयाशंकर मिश्रा की अगुवाई में स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में भाजपा नेेता वीसी पांडेय, जटाशंकर शुक्ल, रमाकांत पांडेय, गीता शुक्ला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया। पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार जीतीपुर, परसा तिराहा, बैरिहवा व भीटीमिश्र में परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया। पूर्व प्रमुख गौर महेश सिंह, पूर्व चेयरमैन  ध्रुव नरायन सिंह, श्री प्रकाश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष  मनोज पाठक शामिल रहे। बस्ती शहर में पहुंचने से पहले तिलकपुर एवं गोटवा में यात्रा के जिला प्रभारी प्रमोद कुमार उर्फ गिल्लम चौधरी,  मूडघाट चौराहे पर दयाराम चौधरी, बड़ेवन चौराहे पर प्रत्यूष विक्रम सिंह ने स्वागत किया।  इस मौके पर प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह,  भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, संतोष सिंह, मीडिया प्रभारी अमृत आदि रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें