सपा नेताओं और जिला पंचायत सदस्यों का किया जा रहा उत्पीड़न
सपा जिला अध्यक्ष ने डीएम और एसपी की मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी के नेताओं और जिला पंचायत सदस्यों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस संबंध में वे सोमवार को डीएम सौम्या अग्रवाल व एसपी आशीष श्रीवास्तव से मिले और ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के जन प्रतिनिधियों के इशारे पर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्वयं उनके ऊपर व परिवार के सदस्यों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर उत्पीड़न किया जा रहा है।
सपा जिलाध्यक्ष ने डीएम और एसपी को सौंपे अपने ज्ञापन में मामलों की जांच कराकर उत्पीड़न की कार्रवाई बंद करने की मांग की। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी और उनके सहयोगियों का भी उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा, सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी पर भी प्रशासन मनमाना दबाव बना रहा है। वह पार्टी के सिपाही हैं और धमकियों, जुल्म से डरने वाले नहीं है। भाजपा लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है जबकि सपा लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। इस मौके पर चंद्रभूषण मिश्र, चंद्रिका यादव, सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिंडारी, यज्ञेश पांडेय, अरविंद सोनकर, रामशंकर निराला, मो. जावेद, अभिषेक उपाध्याय, राजेंद्र यादव, शैलेंद्र दूबे, डॉ. फूलदेव यादव, रामनाथ प्रजापति, सुरेंद्र प्रसाद वर्मा, मो. हारिश, भोला पांडेय, फूलचंद श्रीवास्तव, रामवृक्ष यादव, बब्लू निषाद, मो. साहिर, सुशील यादव, श्याम यादव, रजनीश यादव, संजय यादव, डब्लू यादव, अशोक यादव, लालमन आदि मौजूद रहे।