फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब रायफलें देख बिगड़ा कप्तान का मिजाज

विज्ञापन
वाल्टरगंज थाने का निरीक्षण करते एसपी दिलीप कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाल्टरगंज (बस्ती)। थाने का वार्षिक मुआयना करने पहुंचे एसपी दिलीप कुमार का मिजाज तब तल्ख हो गया जब थाने की तीन रायफलें खराब मिलीं। इसके लिए उन्होंने तगड़ी डांट सुनाई और चेतावनी दी कि ऐसी चूक अक्षम्य है। इस दौरान शस्त्र, ग्राम अपराध एवं त्योहार रजिस्टर को अपडेट करने के साथ ही प्रशासनिक एवं आवासीय भवन के अलावा मालखाने तथा शस्त्रागार का बारीकी से निरीक्षण किया। मालखाने में सामान के रख-रखाव के लिए भी थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अभिलेखों में सूचनाएं अंकित करने में लापरवाही बरतने पर हेड मोहर्रिर को कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

मंगलवार के निर्धारित मुआयने केे स्थगित होने के बाद बुधवार को एसपी दिलीप कुमार करीब 11:00 बजे थाने पर जा पहुंचे। गार्ड ऑफ ऑनर से मुखिया का इस्तकबाल किया गया। इसके बाद क्रमवार निरीक्षण शुरू हुआ। साफ-सफाई और थाने व न्यायालय की संपत्तियों के रख-रखाव का जायजा लिया। शस्त्रागार में असलहों की निगरानी करते समय तीन रायफलें खराब मिलीं। रसोइया से पूछताछ करके थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को उस मुताबिक प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस मौके पर थानाध्यक्ष के अलावा चौकी इंचार्ज गणेशपुर केके साहू, एसआई धर्मेंद्र प्रजापति, शिव शंकर मिश्रा कांस्टेबल सतीश पांड़े, आनंद दुबे, प्रद्युम्न सिंह, दुर्गेश कुमार, सतीश चन्द, सत्येंद्र कुमार सिंह, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें