फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेंच विधि से कर रहे गन्ने की बोआई, सहफसली खेती पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। चीनी मिल रुधौली के वरिष्ठ गन्ना अधिकारी बालसिंधु पांडेय ने ग्राम लकड़ा व बनगांव में बृहस्पतिवार को किसान राजेंद्र यादव और हरिराम चौधरी के खेतों पर 14201 एवं 94184 जैसी उन्नत प्रजातियों की बोआई ट्रेंच विधि से कराई। उन्होंने किसानों को ट्रेंच विधि और अगेती गन्ना बीज बोआई के लिए प्रेरित किया। साथ ही बैंगन, धनिया, प्याज, भिंडी और मूली जैसी सहफसली खेती करने का सुझाव दिया गया, जिससे किसानों की आय दोगुनी हो सके। कहा कि कम लागत में अधिक लाभ के लिए गांव-गांव किसानों को गोष्ठी के जरिये जागरूक किया जा रहा है। रुधौली क्षेत्र में रकबा बढ़ रहा है। चूंकि, मूल्य अधिक मिलने से किसान इस पद्धति से प्रेरित हैं। बलराम यादव, बबलू यादव, विश्वनाथ पांडेय, संतराम चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें