बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में युवती के साथ छेड़खानी का आरोप पड़ोसी पर लगा है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 17 फरवरी की रात करीब नौ बजे पड़ोस में रहने वाला आरोपी घर में घुस आया। उन्हें अकेला पाकर छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने के साथ विरोध जताया तो आरोपी अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना की जानकारी युवती ने पुलिस को दी। थाना प्रभारी जयदीप दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पड़ोसी किशन कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। ब्यूरो