फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती से जल्द शुरू होगी जनरथ सेवा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बस्ती। रोडवेज डिपो के लिए कुंभ और मार्च संजीवनी साबित हुआ है। कारण कि लगातार घाटे में चल रहे डिपो की इस बार अच्छी कमाई हुई है। इससे महकमे ने राहत की सांस ली है। अब बस्ती से जल्द ही जनरथ सेवा भी शुरू जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने कुंभ मेले में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए कई बसें लगाई थीं। बस्ती डिपो की कुछ बसों को छोड़कर बाकी सभी बसें प्रयागराज में कुंभ मेले में अपनी सेवा दे रही थी, इससे इस डिपो ने 66 लाख रुपये की कमाई की है। यही नहीं मार्च में इस डिपो को तीन करोड़ 97 लाख रुपये का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष डिपो ने एक करोड़ 81 लाख रुपये की कमाई 19 मार्च 2019 तक की। जो पिछले वर्ष की अपेक्षा में काफी बेहतर है। अच्छी कमाई होने से रोडवेज डिपो के दिन बहुरे हैं, और अब इस डिपो से यात्रियों के लिए जनरथ की सेवा जल्द ही शुरू की जाएगी, जो गोरखपुर, फैजाबाद, वाराणसी, लखनऊ तक के रूटों पर चलाई जाएंगी। यह सेवा शुरू होने से यात्रियों को गर्मी के मौसम में सर्दी का एहसास भी होगा, क्योंकि ये बसें पूरी तरह से वातानुकूलित हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार इन बसों के लिए डिमांड भेजी गई है। 
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि डिपो के बेडे़ में 112 गाड़ियां हैं। मार्च में यात्रियों की सुविधाओं के लिए लोकल दूरी की 24 बसें लगाई गईं। ये गाड़ियां बांसी, डुमरियागंज, गोरखपुर, फैजाबाद के रूटों पर चलाई गई। बताते हैं कि डिपो को 14 नई बसें भी मिली हैं। 
विज्ञापन

डिपो परिसर का भी होगा कायाकल्प 
बदहाली की मार झेल रहे इस डिपो का जल्द ही कायाकल्प होगा, जिसके तहत नए भवन का निर्माण, यात्री सुविधाओं को देखते हुए बेहतर यात्री छाजन, शुद्घ पेय जल, बसों की धुलाई के हाईटेक मशीनें आदि लगाई जाएंगी। और यह कार्य लोक सभा चुनाव के बाद शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें