बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र में एक महिला ने अपने बेटे पर मारपीट कर धमकाने का आरोप लगाया है। थानाक्षेत्र के चैनपुर निवासी कमला देवी पत्नी रामप्रीत का आरोप है कि 13 मार्च को मुंडेरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास रात करीब 9:30 बजे उनका बेटा दीपक उनसे पैसा मांग रहा था। उन्होंने पैसा देने से मना कर दिया। इसी बात पर उसने अपशब्द कहते हुए उन्हें मारापीटा। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी दीपक पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद