फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : अगली तारीख लेकर लौटे ज्यादातर फरियादी

विज्ञापन
कलवारी थाना में आयोजित समाधान दिवस में सुनवाई करते थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह।
विज्ञापन
बस्ती। जिले के सभी थाना कार्यालयों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकांश मामलों में फरियादियों को अगली तिथि लेकर बैरंग लौट जाना पड़ा। एसआईआर कार्य में फंसे रहने के कारण कई थानों पर राजस्व कर्मियों की संख्या कम रही। जिससे मामले का निपटारा नहीं हो सका। कलवारी संवाद के अनुसार थाना अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सुनवाई की गई। यहां राजस्व से संबंधित कुल आठ मामले आए। मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। एसआईआर में ड्यूटी लगने के कारण कई हल्कों के लेखपाल उपस्थित नहीं रहे। राजस्व निरीक्षक अशर्फीलाल, शिवनारायन, उप निरीक्षक शैलेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे। वॉल्टरगंज संवाद के अनुसार थाना कार्यालय में प्रभारी निरीक्षक जयवर्धन सिंह ने कुल सात मामलों की सुनवाई की। मौके पर एक मामले का निस्तारण भी किया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए। रुधौली संवाद के अनुसार समाधान दिवस में यहां कुल 12 मामले दर्ज किए गए। पुलिस से संबंधित तीन मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
विज्ञापन

राजस्व के नौ मामलों के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर रवाना की गई। अध्यक्षता में नायब तहसीलदार नीरज सिंह ने की। उनके साथ रुधौली थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे भी मौजूद रहे। मुंडेरवा संवाद के अनुसार थाना कार्यालय में प्रभारी थानाध्यक्ष मुंडेरवा अमरनाथ यादव की अध्यक्षता में सुनवाई हुई। एसआईआर की वजह से लेखपाल कम संख्या में मौजूद रहे। यहां राजस्व से संबंधित कुल 03 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसका निस्तारण नहीं किया जा सका।
बनकटी संवाद के अनुसार लालगंज थाना कार्यालय में समाधान दिवस के दौरान फरियादियों ने कहा कि एसआई के चलते एक माह से सुनवाई नहीं हो पा रही है।
यहां कुल 16 मामले आए। नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह व क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह यादव की मौजूदगी में राजस्व विभाग के दो मामले निस्तारित किए गए। भरवलिया निवासी घनश्याम पाल ने बताया कि चकमार्ग की पैमाइश के लिए वह चार समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। लेकिन, सुनवाई नहीं होने प्रकरण लंबित है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि एसआईआर के नाते समस्याओं के समाधान में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें