फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रसूता को ताले में बंद करने के मामले में अधीक्षक को नोटिस

Sun, 29 Sep 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ बोले- लापरवाही के चलते बढ़ रही अनुशासनहीनता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कुदरहा पीएचसी प्रकरण में सीमएओ डॉ. आरएस दुबे ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने अस्पताल के एमओआईसी डॉ. फैज वारिस को देकर स्पष्टीकरण तलब किया है। कहा कि लापरवाही के चलते अनुशासनहीनता बढ़ रही है।
पिछले 24 सितंबर को कुदरहा पीएचसी पर एक स्टॉफ नर्स द्वारा महिला का प्रसव कराने पर वहां तैनात एएनएम बिगड़ पड़ी। उन्होंने स्टॉफ नर्स मंजू सिंह, प्रसूता गुंजा देवी, नवजात समेत परिजनों को वार्ड में बंदकर बाहर से ताला लगा दिया था। यह मामला तूल पकड़ लिया। प्रसूता की तरफ से पुलिस को तहरीर तक दी गई। उधर स्टॉफ नर्स ने भी संबंधित एएनएम के खिलाफ विभागीय उच्चाधिकारियों को शिकायत की थी। इस मामले में सीएमओ ने एमओआईसी की लापरवाही उजागर करते हुए उन्हें नोटिस दी है। दो दिन के भीतर उन्हें जवाब देने को कहा गया है। सीएमओ ने कहा कि इस घटना के बाद विभाग की छवि धूमिल हुई है। एडी हेल्थ ने भी इस प्रकरण सीएमओ को जांच के लिए आदेशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

जिले व स्थानीय स्तर पर चल रही जांच

एएनएम के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिले और स्थानीय स्तर से टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. आरएस दूबे ने बताया कि रिपोर्ट आने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह व स्थानीय स्तर पर तीन सदस्यीय टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें