फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी के हत्थे चढ़े आधा दर्जन संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
एसओजी के हत्थे चढ़े आधा दर्जन संदिग्ध
विज्ञापन

बस्ती। परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र वायरल करने के मास्टर माइंड को दबोचने में पुलिस फिलहाल नाकाम है। हालांकि रविवार को एसओजी टीम ने हर्रैया व कप्तानगंज क्षेत्र के आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है, जिनमें कुछ परीक्षार्थी/छात्र भी शामिल हैं। उधर, एसटीएफ ने भी मास्टर माइंड की तलाश में जाल बिछा रखा है। मोबाइल सर्विलांस के जरिए पुलिस तार जोड़ने में मशगूल है। पुलिस सूत्रों की मानें तो हर्रैया क्षेत्र से एक संदिग्ध को उठाकर लंबी पूछताछ हुई। जिसके आधार पर कुछ और नाम सामने आए। उन सभी के बयानों की पुष्टि की जा रही है। इस बावत अधिकारी अभी कुछ भी बताने से बच रहे हैं। छात्रों के भविष्य का हवाला देते हुए आरोपों की पुष्टि के लिए सुबूत जुटाने की बात पुलिस कर रही है। उधर, पुलिस की सक्रियता बढ़ते देख कुछ संदिग्धों के भूमिगत होने की सूचना है।
विज्ञापन

कप्तानगंज के श्री रामप्यारे चौधरी इंटर कॉलेज में सामूहिक नकल पकड़े जाने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया था। जिसके बाद शनिवार को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को खुद औचक निरीक्षण करने बस्ती आना पड़ा। जिसके बाद एसटीएफ और एसओजी की टीमों को टुकड़ों में बांटकर सुरागकशी की कोशिश शुरू की गई। माना जा रहा है कि पुलिस को इस रैकेट के सूत्रों के बावत जानकारी मिल चुकी है। मगर उसके भूमिगत होने से पुलिस फिलहाल असहाय हो गई है। एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि जल्द ही उनकी टीम रैकेट का पर्दाफाश करने में कामयाब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें