फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेटियों के विवाह में समाज कल्याण देगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आर्थिक रूप से कमजोर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व सामान्य वर्ग की बेटियों के विवाह के लिए सरकार अनुदान देगी।
विज्ञापन

इस योजना में चालू वित्तीय वर्ष में समाज कल्याण विभाग को कुल, 927 बेटियों के विवाह कराने का लक्ष्य मिला है, जिसके लिए एक करोड़ 85 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। अकेले 620 शादियां एससी-एसटी वर्ग की कन्याओं के लिए तय है। वहीं, सामान्य वर्ग की बेटियों की शादी इस बार 307 का लक्ष्य तय हुआ है। विभाग के अनुसार, यह योजना एसटी-एससी व सामान्य वर्ग के उन परिवारों की सहायता के लिए है, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। योजना के तहत, एक कन्या को विवाह अनुदान के रूप में 20 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। एक परिवार अधिकतम दो कन्याओं को इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है। निराश्रित, दिव्यांग और भूमिहीन परिवारों की कन्याओं को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। साथ ही पहले आओ, पहले पाओ की यह योजना है। योजना का लाभ उठाने के इच्छुक अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

आवेदन करने के लिए, विवाह की तिथि से तीन महीने पहले या तीन महीने बाद तक का समय निर्धारित किया गया है। इस अवधि के बाहर किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदनों की गहन जांच के बाद, स्वीकृति मिलने पर लाभार्थी के खाते में 20 हजार की धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें