फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं भगदड़ तो कहीं लोग बेहोश

Wed, 30 Nov 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
थाना छावनी क्षेत्र के पीएनबी की शाखा पर रूपया निकालने मे भगदड मे घायल शशिकला ।
विज्ञापन
बुधवार को भी नोट बंदी के  चलते कहीं भगदड़ तो कहीं लाइन में लगी महिला बेहोश होकर गिर पड़ी।  विक्रमजोत स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा पर रुपये निकालने वालों की भीड़  अचानक  बेकाबू हो गई। इस दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई महिलाएं दबकर चोटहिल हो  गईं। जबकि राम नगर से  रुपये निकालकर वापस जाती महिला रास्ते में बेहोश होकर गिर पड़ी। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।  
विज्ञापन


विक्रमजोत व छावनी प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को सुबह भी  बैंक खुलते ही  अंदर  प्रवेश करने के लिए पहले से गेट के बाहर खडे़  खाताधारकों की भगदड़  में पैसा निकालने गईं  सेवरा गांव की शशिकला गंभीर  रुप से घायल हो गईं।  इलाज के लिए  एंबुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत भेजा गया  है। खजुरी गांव की आरती चरथी गांव  की सीता देवी तथा नोहरी पुरवा के सरजू  प्रसाद को भी हल्की  चोटें आई हैं। एक निजी चिकित्सक से इलाज कराने के बाद  ये लोग वापस अपने घर  चले गए।

पीएनबी रामनगर में रुपया निकाल कर  बाहर निकल  रही नरखोरिया निवासी रूकमणि पत्नी भोला बेहोश हो गई। उसे भीड़  से निकाल  कर  बाहर लाया गया तब जाकर कुछ देर बाद उसकी हालत सामान्य हुई।  रामनगर में  देर  शाम तक भीड़ लगी रही, जबकि कैश पहुचनें के बाद भी तुसायल  में स्थिति  सामान्य बनी रही। बतातें चलें कि मंगलवार को यहां महिलाओं ने  कैश न  मिलने  से नाराज होकर बैंक का ताला ही नहीं खुलने दिया था। इस दौरान पुलिस  पहले से   मुस्तैद रही। कैश पहुचतें ही लोगों की भीड़ को बैंक के गेट के  भीतर   कतारबद्व कर नियंत्रित करने का काम किया। लोगों के लिए एक साथ चार  काउंटर  लगाकर रुपये दिलाना शुरू किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें