बस्ती। संतकबीरनगर की रहने वाली महिला की तहरीर पर पुरानी बस्ती पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों पर मोबाइल छीनने के आरोप में केस दर्ज किया है।
संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के महुआर की रहने वाली बबिता चौधरी ने तहरीर देकर बताया है कि वह 17 सितंबर को पुरानी बस्ती क्षेत्र के बनकसही से एक हेल्थ सेंटर को जाने के लिए निकली थीं। सुबह करीब 6:30 बजे साइकिल से जाते वक्त किसी का फोन आ गया तो मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थीं।
पुरानी बस्ती क्षेत्र में बस्ती-ओडवारा मार्ग पर एक मैरिज हॉल के पास बाइक से आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनका स्मार्ट मोबाइल फोन छीन लिया और भाग निकले। पुलिस ने बीएनएस की धारा 304 के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद