फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पदचिह्न मिले, हिंसक जानवर की तलाश जारी... गांव में 24 घंटे पहरेदारी

Thu, 26 Sep 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- बच्ची समेत तीन लोगों पर जंगली जानवर के हमले के बाद दुबौलिया क्षेत्र में दहशत, वन विभाग ने कहा पदचिह्न सियार के
विज्ञापन


- ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम ने दिन-रात चलाया सर्च अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया (बस्ती)। रानीपुर लाद गांव में बच्ची समेत तीन लोगों पर जंगली जानवर के ताबड़तोड़ हमले के बाद आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल है। मंगलवार को पूरी रात ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम गश्त करती रही। बुधवार को दिन में डीएफओ के नेतृत्व में वन कर्मियों ने सर्च अभियान चलाया। हालांकि जंगली जानवर का सुराग नहीं लगा। जिस झोपड़ी के पास जानवर ने बच्ची पर हमला किया था वहां पदचिह्न मिले हैं। वन विभाग की टीम के मुताबिक पदचिह्न सियार के हैं।
जंगली जानवर के पकड़े न जाने के कारण रानीपुर लाद गांव के लोगों में खौफ बरकरार है। बुधवार को लोग टोलियां बनाकर खेतों की तरफ निकले। वन विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को समूह में स्कूल जाने की सलाह दी है। डीएफओ जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कप्तानगंज के रेंजर राजू प्रसाद, वन दरोगा अभिषेक यादव, केशव राम, सत्यदेव, रविंद्र सिंह, दिनेश, सूर्य प्रकाश सिंह आदि ने मंगलवार को पूरी रात दो किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया। टीम बुधवार को भी खोजबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

बता दें कि रानीपुर लाद गांव में मंगलवार शाम झोपड़ी के पास खेल रही पांच वर्षीय बच्ची पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया था। जानवर उसे उठा कर ले जाने लगा था, लोगों के शोर मचाने पर छोड़कर भागा। रात में घर के बाहर टहल रहे गांव के लक्षण (28) पर भी हमला जानवर ने हमला किया था। कुछ देर बाद पड़ोस के गांव बरदिया कुंवर में भी एक महिला पर भी हमला किया। ताबड़तोड़ हमले से आसपास के सात-आठ गांव के लोगों में दहशत है। रानीपुर लाद से सटे सूदीपुर, बरदिया कुंवर, साड़पुर, रमना तौफीर आदि गांवों में भी लोग डरे हुए हैं।
00

इलाज के बाद घर लाई गई बच्चीजंगली जानवर के हमले में घायल संतराम की बेटी सुमीर की हालत में सुधार है। हालांकि उसके सिर में तिकोना घाव है जो भरने में वक्त लगेगा। परिवार के लोग उसे पहले सीएचसी हर्रैया ले गए थे। वहां पर उपचार के बाद दर्शन नगर अयोध्या स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए। चिकित्सक ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। एक बार फिर प्रधान प्रतिनिधि योगेश सिंह के सहयोग से लखनऊ ले जाया गया। लखनऊ में उपचार के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया।
विज्ञापन


00ग्रामीण बोले-जानवर जो भी हो पकड़ा जाए
रानीपुर लाद गांव के प्रदीप तिवारी ने कहा कि जानवर जो भी हो उसे पकड़ा जाना चाहिए। जब तक वह पकड़ा नहीं जाता गांव और क्षेत्र के लोगों का भय खत्म नहीं होगा। प्रधान प्रतिनिधि योगेश सिंह ने कहा कि दो दिन से गांव में जंगली जानवर का खौफ है। वन विभाग की टीम लगातार गांव मे कैंप कर सर्च अभियान चला रही है लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। प्रशांत सिंह ने कहा कि जानवर हिंसक है, सियार बच्चे को उठा कर नहीं ले जा सकता। ग्रामीण दो दिन से परेशान हैं कि जानवर को किसी तरीके से पकड़ा जाए। घायल बच्ची के पिता संतराम ने कहा कि डर लगता है कि कहीं जानवर फिर न हमला कर दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें