मुंडेरवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा की बदहाल व्यवस्था के बीच शुक्रवार देर शाम लेबर रूम के पास शौचालय में सांप निकलने से दाई और स्टाफ नर्स हलकान रहीं। वहीं, ड्यूटी रोस्टर के बावजूद चिकित्सक नदारद रहे। दुर्घटना में पहुंचे तीन घायलों में दो को फार्मासिस्ट ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दस दिन में तीन निरीक्षण के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरी। डिप्टी सीएमओ ब्रजेश शुक्ला ने बताया कि सांप निकलने की सूचना मिली है। संवाद