कलवारी थाना क्षेत्र के गाना गांव में आठ वर्षीय बालक की सर्पदंश से मौत हो गई । नागपंचमी के दिन हुई मौत से पूरे गांव में शोक व्याप्त है। गाना निवासी प्रमोद मिश्र का आठ वर्षीय इकलौता पुत्र राज गांव के कोमल नाऊ के घर खेल रहा था। अचानक उसका पैर एक बिल नुमा गड्ढे में पड़ गया । जिसमें मौजूद किसी जहरीले सर्प ने उसे अंगूठे में डस लिया। आनन फानन में परिवार के लोग जिला चिकित्सालय ले गए, जहां बालक की स्थित गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। दिवंगत राज के मां बाप के अलावा बहन गुड़िया का रो-रो कर बुरा हाल है। गुड़िया भाई के साथ नागपंचमी का त्यौहार मनाने की तैयारी कर रही थी।