फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घरों को निशाना बनाने वाला गिरोह पकड़ा

Sun, 07 Aug 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
चोरो को गिरफ्तार करके के भेजा गया जेल।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में बंद पड़े मकानों को निशाना बनाने वाले चोरों के गिरोह का क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने पर्दाफाश किया। घटनाओं को अंजाम देने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास दो लाख से अधिक के जेवरात बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान इन सभी ने कोतवाली व पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पांच घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजू अली शनिवार देर रात में पांडेय बाजार से हडिया की तरफ चोरी के उद्देश्य से घूम रहा था। उसे साथी गोपाल व उपेंद्र यादव के साथ पकड़ लिया। पूछताछ के आधार पर हरीलाल की गिरफ्तारी व बरामदगी की गई है। 

पकड़े गए अभियुक्तों ने कोतवाली क्षेत्र में चार व पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। इनमें डीएम के गनर के आवास पर हुई चोरी का मामला भी बताया  गया है। पुलिस को इनके पास सोने का एक हार, दो झुमकी, दो चेन, मंगल सूत्र का लाकेट, कान की बाली एक  जोड़ी, तीन अंगूठी,  दो नाक की कील बरामद हुई है। सोने के इन जेवरों की कीमत तकरीबन एक लाख 94 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा चांदी के पांच पायल कीमत लगभग 10 हजार रुपये है। अभियुक्तों के पास से एक टैबलेट, एक मोबाइल व एक लोहे की राड भी बरामद की गई। लोहे की राड का प्रयोग वे ताला तोड़ने में  करते थे।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने बस्ती शहर में सक्रिय चोरों के गिरोह के सदस्यों को सरगना सहित गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में राजू अली निवासी मोहल्ला सिविल लाइन निकट पीडब्ल्यूडी डाक बंगला, गोपाल त्रिपाठी निवासी रतासगढ थाना नगर जनपद बस्ती, हाल मुकाम मोहल्ला सिविल लाइन, उपेन्द्र यादव निवासी मोहल्ला सिविल लाईन निकट पीडब्ल्यूडी डाक बंगला, हरिलाल उर्फ लंबू निवासी पकड़ी मिश्राइन थाना नगर हाल मुकाम मोहल्ला सिविल लाइन निकट पीडब्ल्यूडी डाक बंगला शामिल है। सूने घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वालवे इस गिरोह का मुखिया राजू अली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें