फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कायाकल्प योजना की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Thu, 28 Dec 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सचिवों को 31 दिसंबर तक काम पूरा कराने के निर्देश दिए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। स्थानीय सभागार में कायाकल्प योजना की समीक्षा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद ने की। उन्होंने दिव्यांग शौचालय, एएनएम सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत व निर्माण तथा परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के बैठने के लिए बेंच आदि कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सचिवों से कार्य के प्रगति के बारे में जाना। धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते सचिवों को 31 दिसंबर तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बीडीओ केदारनाथ कुश्वाहा, सीडीपीओ जितेंद्र कुमार, चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश कुमार को कार्यस्थलों का निरीक्षण करते हुए 10 जनवरी तक सभी कार्यों को पूर्ण कराकर सूची उलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाले सचिवों व संबंधित पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर बीईओ अरुण कुमार यादव, एडीओ पंचायत गिरजेश श्रीवास्तव, आईं एसबी रामप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें