फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छत की रेलिंग से लटका मिला युवक का शव

Mon, 12 Jun 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पैकोलिया थानाक्षेत्र के महादेवा गांव में युवक की मौत के बाद लगी भीड़।
विज्ञापन
पैकोलिया (बस्ती)। थानाक्षेत्र के महादेवा गांव के 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पैकोलिया थानाक्षेत्र के महादेवा निवासी 21 वर्षीय सोनू विश्वकर्मा शनिवार रात भोजन करके सोए थे। रात में बिजली चली गई तो वह अपने दो मंजिला घर की छत पर सोने चले गए। सुबह उसकी मां अनीता देवी जागीं तो बेटे को जगाने के लिए ऊपर की मंजिल पर गईं। वहां दूसरी मंजिल की छत पर बनी (ग्रिल ) रेलिंग के सहारे लटका शव देख चीखने-चिल्लाने लगीं। परिवार के लोग दौड़ कर गए और नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सोनू दस दिन पहले मुंबई से घर आया था। सोनू के पिता गंगाराम दुबई में रहकर नौकरी करते थे। दो वर्ष पहले लॉकडाउन के दौरान दुबई में ही उनकी मौत हो गई थी। एक माह बाद उनका शव घर पर आया था। दो-दो भाई-बहनों में सोनू दूसरे नंबर पर था। बड़ी बहन पूजा की शादी हो चुकी है। सोनू से छोटा 18 वर्षीय भाई मोनू और 14 वर्षीय बहन रोली हैं। सोनू की शादी नहीं हुई थी। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। घटना की सूचना सोनू के चाचा राम चंदर विश्वकर्मा ने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

पैकोलिया थानाक्षेत्र के महादेवा गांव में युवक की मौत के बाद लगी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें