फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: त्वचा रोगी बढ़ गए...सर्दी में हार्निया भी कर रहा परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बढ़ती ठंड और शुष्क हवा से त्वचा संबंधी दिक्कतें इन दिनों तेजी से बढ़ रही हैं। तापमान गिरते ही हाथ-पैर में रूखापन, चेहरे पर सफेद परत, फटी त्वचा, खुजली और लाल दाने उभरने की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं। सामान्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या बढ़ गई हैं। स्किन डॉक्टर की ओपीडी और आवास पर मरीज पहुंच रहे। वहीं, फिजीशियन वायरल संक्रमण तो सर्जन हार्निया और स्टोन मरीजों को परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सर्दी के अलावा रोजाना त्वचा रोगी पहुंच रहे हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राम अनुग्रह ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ हवा में नमी कम हो जाती है। इससे त्वचा शुष्क और रूखी होने लगती है। अधिक गर्म पानी से नहाने, रूम हीटर में अधिक रहने से भी ऐसा होता है। साफ कपड़े पहनें। सर्जन डॉ. एसके सिंह का कहना है कि ठंड में हर्निया परेशान करता है। ऐसे आ रहे मरीजों को ऑपरेशन के लिए समय दिया जा रहा है। वहीं, पेट में स्टोन की शिकायत लिए भी मरीज पहुंच रहे। जांच के बाद ऑपरेशन के लिए कहा जा रहा है। स्टोन की शिकायत से परेशान मरीज सीमा ने बताया कि जांच करा चुके हैं, लेकिन अभी डॉक्टर समय दिए हैं। तय समय पर ऑपरेशन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें