फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कस्तूरबा विद्यालय से छठी की छात्रा लापता, अपहरण का केस

Wed, 27 Aug 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बहादुरपुर नगर बाजार से कक्षा छह में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा सोमवार रात आठ बजे लापता हो गई। इसकी जानकारी होते ही खलबली मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। वार्डन की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज कर तलाश में पुलिस की टीमें जुट गई हैं।
विज्ञापन

बहादुरपुर ब्लॉक का कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर बाजार में बीआरसी परिसर में बना है। वहां पर लालगंज थानाक्षेत्र के कोपे गांव की खुशी पुत्री रामजीत ने 25 जून को कक्षा छह में प्रवेश लिया था। मंगलवार रात आठ बजे बच्चों के साथ खाना खाने के बाद सब लोग अपने-अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद उसके कमरे की अन्य छात्राओं ने बताया कि खुशी लापता है।
वार्डन के मुताबिक, आसपास देखने-ढूंढ़ने के बाद अनुमान लगा कि चहारदीवारी कूदकर वह भागी होगी। तत्काल इसकी सूचना परिवार के लोगों और पुलिस को दी गई। सीओ प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि छात्रा की तलाश के लिए टीम गठित कर रवाना कर दी गई है। विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ व तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उधर, छात्रा के लापता होने की जानकारी मिलने पर कई अभिभावक अपनी बेटियों की कुशलक्षेम पूछने विद्यालय पहुंचे। वार्डन नीलम पांडेय ने बताया कि परिवार में किसी का जन्मदिन होने की वजह से एक दिन पहले उसकी बुआ उसे घर ले जाने के लिए आई थीं। कहा था कि सोमवार को आकर उसे घर ले जाएंगी। मगर वह नहीं आईं।
विज्ञापन

तत्काल पुलिस सक्रिय होती तो: वार्डन नीलम पांडेय के मुताबिक साढ़े आठ बजे के पहले ही पुलिस और परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अगर तत्काल पुलिस पीछे लगी होती तो छात्रा ज्यादा दूर नहीं गई होती। मगर, उन लोगों ने फुटेज देखने और इधर-उधर तलाश करने में काफी वक्त बिता दिया। रात 08:50 से 08:55 बजे के बीच अकेले जाते उसे एक फुटेज में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें