फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सर्पदंश से छह साल की मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। कलवारी थाना क्षेत्र के चिलवनिया गांव की कक्षा एक की छात्रा को खेलते समय सांप ने काट लिया। परिजन आनन फानन उसे लेकर सीएचसी कुदरहा पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर में चिलवनिया निवासी मंशाराम की बेटी अंकिता (6) अपने घर के पास खेल रही थी। तभी एक कोबरा सांप लड़की को डंस लिया। लड़की के शोर मचाने पर परिजन भी मौके पर आ गए। उसे तत्काल निकट कुदरहा सीएचसी पर पहुंचाया गया।
लेकिन, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी है। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मासूम की मौत हो गई। अंकिता गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ाई करती थी। वह माता पिता की सबसे छोटी इकलौती बेटी थी। उससे बड़े दो भाई भी है। मासूम की मौत के बाद सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी इंचार्ज गायघाट राकेश मिश्र ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें