फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत छह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गौर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते हैं। उसके पेट में पल रहे बच्चे को खत्म करने के लिए दवा खिला दिया गया, जिससे गर्भपात हो गया। पुलिस ने महिला के पति योगेंद्र प्रताप सिंह उर्फ विकास सिंह, जेठ सत्येंद्र सिंह उर्फ गोपाल सिंह, जेठानी रंजना सिंह, ननद रोशनी सिंह, देवरानी फूलपरी सिंह, देवर आकाश सिंह उर्फ विजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी सेहरिया, थाना गौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें