कोरोना कंट्रोल रूम के डॉक्टर सहित छह संक्रमित
बस्ती। जिले में छह और लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें कोरोना कंट्रोल रूम में ड्यूटी करने वाले एक डॉक्टर भी शामिल हैं। रविवारको बीआरडी मेडिकल कॉलेज से इनकी रिपोर्ट आई।
इस प्रकार जिले में अब तक 411 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। एक्टिव केस 56 हैं। पहले से पॉजिटिव मिले लोगों में चार की रविवार को तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक 16 की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 339 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
डीएम के मुताबिक, जिले में अब तक 16429 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। उनमें से 14977 की रिपोर्ट मिल चुकी है। जबकि 1452 रिपोर्ट का इंतजार प्रशासन को है। अब तक मिली रिपोर्ट में से 14555 निगेटिव हैं, जबकि 411 की रिपोर्ट पॉजिटिव हैं।