फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 1.20 लाख के गबन में प्रधान सहित छह नामजद

Sat, 28 Sep 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलवारी पुलिस ने थानाक्षेत्र के पकड़ी छब्बर गांव में मनरेगा की गाइड लाइन के विरुद्ध 1.20 लाख रुपये का गबन करने के एक मामले में ग्राम प्रधान समेत छह आरोपियों पर केस दर्ज कराया है। इस संबंध में सोनहा थानाक्षेत्र के कंथुई निवासी कुंवर ब्रम्हदेव उपाध्याय ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। जिसमें कहा गया था कि पकड़ी छब्बर गांव में मनरेगा गाइड लाइन के विरूद्ध आरोपियों ने असलम के बाग से शोहरत के बाग तक खड़न्जा मरम्मत कार्य दर्शाकर 1.20 लाख रुपये की वित्तीय अनियमतिता कर सरकारी धन के गबन किया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन ग्राम प्रधान अर्चना देवी, सरोज कुमार चौधरी ग्राम प्रतिनिधि, तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवक, अवर अभियंता मनरेगा ब्लाक बहादुरपुर और कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी बहादुरपुर के अधिकारी गण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें