फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डाका डालने अयोध्या के प्रिंस के साथ पहुंचे थे छह बदमाशह

Sun, 31 Aug 2025 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/कप्तानगंज (बस्ती)। कस्बा महराजगंज में बृहस्पतिवार रात तमंचे के साथ पकड़े गए अयोध्या के रहने वाला बदमाश का तमंचे के साथ पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

पूछताछ में इनायतनगर अयोध्या निवासी प्रिंस ने पुलिस से कबूल किया कि इनोवा कार में सवार होकर छह लोग महराजगंज के एक व्यवसायी के यहां डकैती डालने पहुंचे थे। उसके पास से केमिकल से सराबोर रुमाल भी बरामद की गई थी, जिसे उसने इसलिए ले रखा था कि आवश्यकता पर उसे सुंघाकर बेहोश कर सके। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि इसके बाकी साथियों की तलाश के लिए टीमें लगी हुई हैं। पुलिस अधिकारी भी टीमों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि उसके साथ आए गुर्गों तक भी पुलिस पहुंच चुकी है।
बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे महराजगंज में अंडर पास के निकट एक संदिग्ध युवक पकड़ा गया। कस्बे के लोगों ने पूछताछ शुरू की तो वह कई तरह की बातें करने लगा। कुछ लोगों ने उसे पकड़कर तलाशी लिया तो उसके पास तमंचा कारतूस मिला। उसके पास नशीली दवा युक्त रूमाल भी था। कस्बे के लोगों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन

प्रिंस ने पुलिस को बताया कि विनोद वर्मा, नवीन, राधेश्याम, अंबानी, अभय व विशाल के साथ वे लोग एक व्यापारी के यहां लूट पाट करने पहुंचे थे। प्रिंस के मुताबिक वह रेकी कर रहा था और अपनी सूचनाएं साथियों को पहुंचा रहा था। पकड़े जाने के बाद प्रिंस ने अपने बाकी साथियों के बारे में बताया।
कुछ साथियों को गिरफ्तार कराने वह खुद पुलिस टीम के साथ गया था। मगर एसओ ने बताया कि कोई भी नहीं पकड़ा जा सका। महराजगंज चौकी के दरोगा ओम प्रकाश पासवान की तहरीर पर प्रिंस तिवारी व उसके गिरोह पर डकैती की कोशिश व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें