फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फर्जीवाड़ा कर जमीन बैनामा कराने वाले गिरोह के छह गुर्गे गिरफ्तार

Tue, 19 Aug 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बैनामा कराने वाले गिरोह के छह जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर खड़ौआ टाेल प्लाजा के पास स्थित करोड़ों की जमीन बैनामा कराने सहित अन्य मामलों में केस दर्ज है। पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी। थाना प्रभारी चंदन कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को दोपहर मूड़घाट क्षेत्र में घेराबंदी कर सभी छह आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लालगंज थानाक्षेत्र के सोढ़री निवासी मनोज कुमार, कप्तानगंज थानाक्षेत्र के भोपालपुर निवासी सुशील कुमार वर्मा, कोतवाली क्षेत्र के मड़वानगर निवासी उमेश कुमार चौधरी, बाराबंकी जिले के मसौली थाने के हसनापुर निवासी बाबूराम, बाराबंकी सफदरगंज मोतीपुरवा निवासी उमेश और राजरानी पुत्री सियाराम निवासी बघौरा थाना सफदरगंज, बाराबंकी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन की फर्जी खरीद-फरोख्त करता था। उमेश कुमार चौधरी पर थाना कोतवाली में भी एक और केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें