बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज में बुधवार को स्नातक भूगोल विषय के तृतीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा में छह विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बाह्य परीक्षक शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के प्रो. प्रदीप श्रीवास्तव और डॉ. विजय कुमार सिंह के अलावा आंतरिक परीक्षक प्रो. अनीता सिंह व डॉ. निशा सोनकर की मौजूदगी में 165 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। जबकि कुल 171 विद्यार्थी पंजीकृत थे। भूगोल विषय की विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता सिंह ने बताया कि भूगोल पंचम सेमेस्टर की परीक्षा 23 जनवरी दिन बृहस्पतिवार को होगी। जिसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। परीक्षा छूटने पर दोबारा परीक्षा कराने का कोई इंतजाम विश्वविद्यालय स्तर से नहीं किया गया है। संवाद