बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल चौक के निकट स्थित एक रेस्टोरेंट में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी नंदलाल ने तहरीर देकर बताया कि रेस्टोरेंट पर उन्हें और उनके साथियों को नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों ने झांसे में लिया।
इसके बाद उनके खाते से छह लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिया गया। पुलिस ने गार्नीपूड़ी सतीश पुत्र गार्नीपूड़ी थमैया नायडू निवासी ग्राम राजौरी जिला ईस्ट गोदावरी, आंध्र प्रदेश, हालपता फ्लैट नं. 408 प्लाट नं. 54 से 59 न्यू सिटी काॅलोनी बापूजी नगर नियर बालाजी टेंपल न्यू बोवेनपल्ली सिंकदराबाद वीटीसी तिरूमला गिरि जनपद हैदराबाद, तेलंगाना एवं उसके भाई जीवीआर मूर्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद