फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घने कोहरे की वजह से हादसा, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे की वजह से हादसा, छह घायल
विज्ञापन

- वाल्टरगंज थाने के मनौरी ओवरब्रिज के पास की घटना
- हेल्थ वुमेन सोसाइटी बलरामपुर की थी वैन, तीन की हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मनौरी ओवरब्रिज पर घने कोहरे के बीच मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बलरामपुर जिले की एक सामाजिक संस्था की वैन में अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार चार महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह व चौकी प्रभारी पवन कुमार मिश्र ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। उनमें एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन

बस्ती मंडल में सेनेटरी पैड की आपूर्ति करने वाली बलरामपुर की हेल्थ वुमेन सोसाइटी (एनजीओ) की वैन सेनेटरी पैड लेकर बस्ती से सिद्धार्थनगर जा रही थी। बस्ती-बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज के मनौरी ओवरब्रिज पर कोहरे की वजह से किसी अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर हो गई।
घायलों में प्रियांशु राठौर पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम सोना मानपुर जनपद औरैया, अकबर अली ऊर्फ छोटू पुत्र अयूब अली झारखंडी जनपद बलरामपुर, सुषमा पत्नी दिनेश ग्राम रैपुरा जंगल थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती गंभीर चोट आई हैं। जबकि सिफाली, साक्क्षी व शिल्पा पुत्रीगण राजा निवासिनी मऊरानी जनपद झांसी वर्तमान पता सांई मंदिर लीला भवन पुरानी बस्ती को हल्की चोटें लगी हैं।
विज्ञापन

सभी का इलाज जिला अस्पताल बस्ती में चल रहा हैं। चौकी प्रभारी मनौरी पवन कुमार मिश्र ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें