पैकोलिया। थाना क्षेत्र के एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 15 साल की बेटी को उसके दुबौलिया थाना क्षेत्र के ऊंजी मुस्तकहम पिपरी पुरवा निवासी बंटी उर्फ दीपक पुत्र रामनेवाज सात जुलाई की दोपहर में शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया है कि आरोपी पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद