बहादुरपुर। नगर थाना क्षेत्र के मटेरा गांव में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की दूसरी प्रतिमा स्थापित होने के बाद स्थिति सामान्य है। प्रतिमा की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस सतर्क है। चौकीदार, गार्ड के अलावा पुलिसकर्मी बारी-बारी प्रतिमा की सुरक्षा कर रहे हैं।
ग्रमीण हनुमंत, धर्मेंद्र, रामभजन, विजय कुमार, राम सुरेश ने बताया कि हम लोग बाबा साहब के बगल में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करना चाहते हैं। अनुमति के लिए सोमवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय आवेदन किया जाएगा। अनुमति मिलने पर बुद्ध पूर्णिमा को प्रतिमा स्थापित की जाएगी। चौकी प्रभारी करहली अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि गांव में स्थिति सामान्य है। प्रतिमा की सुरक्षा के लिए चौकीदार, गार्ड व पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।