फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एसआईटी ने न्यायालय में भेजी 550 पन्ने की चार्जशीट

Fri, 18 Oct 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहित हत्याकांड: 12 मई को दिनदहाड़े अपहरण कर पीट-पीटकर की गई थी हत्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। मोहित यादव का अपहरण कर हत्या करने के मामले की तफ्तीश कर रही एसआईटी ने न्यायालय में 550 पन्ने की आंशिक चार्जशीट भेज दी। इसमें 16 आरोपियों को घटना में शामिल बताया गया है। सभी जेल भेजे जा चुके हैं। अन्य चार आरोपियों के संबंध में साक्ष्य के आधार पर जांच चल रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। आंशिक चार्जशीट के साथ पांच डिजिटल साक्ष्य, वीडियो फुटेज व पूछताछ की क्लिप भी न्यायालय को सौंपी गई है।
इससे पहले कोतवाली पुलिस की जांच पर मोहित के परिवार के लोगों ने सवाल उठाए थे। आरोप लगाया जा रहा था कि विवेचक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास नहीं कर रहे हैं। साक्ष्य संकलन में भी शिकायत की थी। ऐसे में एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने एसआईटी गठित कर जांच का जिम्मा सौंप दिया था।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजय कुमार को इस टीम का मुखिया बनाया गया था। विवेचक ने बताया कि अभी काफी तफ्तीश बाकी रह गई है। कोतवाली क्षेत्र के पिकौरा दत्तुराय मोहल्ले में अविनाश सिंह के मकान में किराये पर रहने वाले मोहित यादव की 12 मई को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े अपहरण के बाद हत्या के इस केस में मोहित के मकान मालिक ने पांच नामजद व अन्य पर केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज और गिरफ्तार आरोपियों के बयान के आधार पर नाम बढ़कर 20 हो चुके हैं। इनमें सत्यम गुप्ता, पुलकित जैन, मो. आशिफ इद्रीशी, अमित सिंह, विपिन गुप्ता, आदित्य विक्रम सिंह, प्रेरित पाल उर्फ गोरख, अनुद्राक्ष पांडेय, मोनू जायसवाल, अमन गुप्ता, करन जायसवाल, सादिक उर्फ सुद्दू के अलावा प्रतीक मिश्रा, विवेक पाल और आशुतोष पाठक आदि की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें