फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हर्रैया सीएचसी पहुंची एनक्वास टीम

Fri, 18 Oct 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भारत सरकार की नेशनल एनक्वास टीम गुरुवार को सीएचसी हर्रैया पहुंची। दो सदस्यीय टीम पूरे अस्पताल परिसर का भ्रमण करते हुए स्वास्थ्य सुविधाएं देखी। उपलब्ध फैकल्टी और वार्ड समेत जीवन रक्षक उपकरण आदि के बारे में जानकारी ली। टीम अभी शुक्रवार को भी जांच करेगी।
विज्ञापन

सीएचसी के फाइनल असेसमेंट के लिए हरियाणा से डॉ. सुनीता दुहान और मध्यप्रदेश भोपाल से डॉ. वायलेट चटर्जी जांच के लिए पहुंची हैं। क्वालिटी मैनेजर एनक्वास डॉ. अजय कुमार ने बताया कि चार हजार बिंदुओं पर टीम जांच कर रही है। एमओआईसी डॉ. बृजेश शुक्ला से अन्य बिदुंओं की जानकारी ली गई। सीएमओ डॉ. आरएस दूबे ने बताया कि टीम ने पूरे अस्पताल का भ्रमण किया। ओपीडी, लेबर रूम, ओटी, बायोमेडिकलवेस्ट मैनेमेंट सिस्टम, सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव, दवाएं, फैकल्टी व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
बताया कि टीम शुक्रवार को भी व्यवस्था देखेगी। चार हजार बिंदुओं पर जांच पूरी करने के बाद टीम लौटेगी। मानक पर खरा उतरने पर एनक्वास सार्टिफिकेट मिलेगा। पुरस्कार स्वरूप अस्पताल को नौ लाख रुपये भी मिलेंगे। इस धनराशि से सुविधाएं बढेंगी। वैक्सीन कक्ष में मौजूद आईओ रणजीत कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

प्रसव कक्ष में डॉ. सीमा शर्मा से जानकारी ली गई। इस दौरान डॉक्टर, स्टाॅफ व अन्य कर्मियों के यूनिफार्म और कार्य व्यवहार पर भी गौर किया गया। को देखा। इस मौके पर डॉ. आरके सिंह, डॉ. एनएल यादव, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. विपिन आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें