फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिला कारागार में भाइयों से मिलीं बहनें

Fri, 24 Oct 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भैया दूज पर जिला कारागार में भावनात्मक माहौल देखने को मिला। दो सौ से अधिक बहनें भाइयों से मिलने जेल पहुंचीं। जेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की थी। एहतियातन खोआ की मिठाई ले जाने पर प्रतिबंध रहा मगर अन्य कोई भी मिठाई 250 ग्राम तक ले जाने की अनुमति दी गई। जेल प्रशासन ने मुलाकात के दौरान सुरक्षा, शांति और व्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त स्टाफ तैनात किया। माहौल शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बना रहा। मुलाकात के बाद बहनों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही थी। उन्होंने बताया कि वे अपने भाइयों के साथ समय बिताकर भावनात्मक रूप से संतुष्ट महसूस कर रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन केवल त्योहार मनाने का माध्यम नहीं होते, बल्कि इससे कैदियों के मनोबल में वृद्धि और उनके सामाजिक पुनर्वास में मदद मिलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें