फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मां ने बुलाया था त्योहार पर, किसे पता था अंतिम बार आएगा बेटा

Fri, 24 Oct 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
भैंसा पांडेय गांव के प्रदीप के घर पसरा मातम- संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
महादेवा (बस्ती)। मुंडेरवा क्षेत्र के भैंसा पांडेय गांव के पश्चिम केवटहिया टोला की गलियों में सन्नाटा है। जिस घर से कुछ दिन पहले दीपावली के दीप जले थे, अब वहीं परिजनों की चीख-पुकार गूंज रही है। बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में 18 वर्षीय प्रदीप की मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। हर कोई स्तब्ध है। रिश्तेदार और ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने आ रहे हैं, मगर किसी के पास शब्द नहीं हैं। बड़े भाई संदीप जम्मू से और पिता मुंबई से घर लौट रहे हैं। उनके पहुंचने के बाद ही प्रदीप का अंतिम संस्कार होगा। हादसे में घायल राहुल और प्रमोद अब भी अस्पताल में मौत से संघर्ष कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रदीप मुंबई में अपने पिता चैतू के साथ रहकर मजदूरी करता था। मां सुधना देवी के आग्रह पर वह दीपावली और छठ मनाने के लिए कुछ ही दिन पहले घर आया था। मां ने बेटे से कहा था “छठ पर तुम रहोगे तो घर में रौनक रहेगी” लेकिन अब वही मां बेटे के शव के पास बैठकर विलाप कर रही है। बहन सविता रोते हुए बताती है, छठ पूजा के लिए तीनों भाई बाजार गए थे, नए कपड़े लेकर लौट रहे थे। किसी को क्या पता था कि वही कपड़ा अब उनकी अर्थी पर जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन हादसों की वजह बनते हैं, लेकिन प्रशासन अब तक ठोस कदम नहीं उठा रहा है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि बस के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चालक की तलाश में दबिश दे रही है। त्योहारों की खुशियों के बीच प्रदीप की मौत ने गांव में मातम का ऐसा सन्नाटा छोड़ दिया है, जिसे वक्त भी शायद ही भर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें