दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के आराजी डूही धरमूपुर मुस्तहकम गांव में एसआईआर का निरीक्षण करते मंडलायुक
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के आराजी डूही धरमूपुर मुस्तहकम गांव में बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने एसआईआर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से सत्यापन, संशोधन और नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटने न पाए। सभी कार्य समय व पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने टीम को घर-घर जाकर सत्यापन करने तथा विशेष ध्यान देने के लिए कहा कि किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने विवरण सही-सही उपलब्ध कराकर मतदाता सूची के अपडेट में सहयोग करें। संवाद