बस्ती। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सभासद सिद्धेश सिन्हा को विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव आनंद जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह रघुवंशी की संस्तुति पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। सिद्धेश सिन्हा ने कहा कि व्यापारी समस्याओं के निस्तारण की दिशा में एसोसिएशन की नीति, कार्यक्रम के अनुरूप प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, महेश शुक्ल के साथ ही भाजपा और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संवाद