फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिद्धार्थनगर की टीम ने महादेवा बस्ती को 70 रन से दी शिकस्त

Tue, 06 Jan 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को तीन मुकाबले खेले गए। मैच के दौरान खिलाड़ी जीत के लिए खूब मशक्कत करते नजर आए। मैच में विकेट गिरते और चौके-छक्के लगते ही दर्शक तालियां बजाकर उत्साहवर्धन करते दिखे।
विज्ञापन

खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कप्तानगंज कवींद्र चौधरी अतुल, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती और उपजिलाधिकारी उमाकांत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच में प्रदेश के कई सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर रवि बनारसी, राहुल सोलंकी, प्रवीण गेल, बलराम पांडेय, रंजीत यादव आदि ने भी प्रतिभाग किया और अपने खेल से दर्शकों का मनोरंजन किया। पहला मैच बांसी सिद्धार्थनगर और महादेवा बस्ती के बीच खेला गया। महादेवा टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बांसी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में तीन विकेट खोकर 132 रन का लक्ष्य दिया, जिसमें जीशान ने सर्वाधिक 51 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महादेवा की टीम मात्र 62 रन पर ही ढेर हो गई और बांसी की टीम ने 70 रन से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच आजमगढ़ और उतरौला बलरामपुर के बीच खेला गया। आजमगढ़ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 100 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी बलरामपुर की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
विज्ञापन

तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच बांसी और उतरौला बलरामपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बलरामपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 107 रनों का लक्ष्य रखा जिसमें बलराम पांडेय ने सर्वाधिक 32 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें