डुमरियागंज। एसआईआर को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए आप के प्रांतीय अध्यक्ष काजी इमरान लतीफ ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के आठ गांव में जागरूकता अभियान चलाया।
आप नेता ने क्षेत्र के ग्राम बरहपुर, तिगोड़वा, बनगवा, डड़वा भईया, गौरागढ़, गौरी पाठक, कोटिया गडोरी, डड़वा राजा आदि गांव में जनसंपर्क कर लोगों से एसआईआर प्रपत्र जल्द भर कर उसे बीएलओ के पास जमा करने के लिए जागरूक किया। कहा कि आगामी चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के प्रयास के तहत आम आदमी पार्टी फर्जी मतदान और वोट चोरी रोकने के लिए हम हर गांव में बूथ रक्षक और हर बूथ पर वोट रक्षक तैनात करेंगे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष जलाल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष राम करण गौड़, प्रताप पांडेय, रहमत उस्मानी, अतीकुर्रहमान आदि मौजूद रहे।