फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मंदिर समिति पर आपत्ति, शिकायत

Thu, 04 Dec 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकास खंड नौगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत महदेवा नानकार के टोला सेमरा में सिद्ध स्थल बाबा पल्टन नाथ मंदिर को लेकर गठित होने वाली समिति में शामिल किए पदाधिकारियों के नामों पर ग्राम प्रधान समेत पुजारियों ने आपत्ति जताई है। इस सिलसिले में सहायक रजिस्ट्रार समेत जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी को लिखित रूप से पत्र देकर समिति के रजिस्ट्रेशन संबंधी कार्रवाई को निरस्त करते हुए सर्वसम्मत से समिति के गठन की प्रक्रिया पूर्ण कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बुद्धिसागर समेत पुजारी के रूप में लाल चंद्र गिरि, लादू राम गिरि, देवीदीन गिरि, दुर्गादीन गिरि, राम सेवक आदि ने दिए गए शिकायती पत्र में अवगत कराया कि श्रीश्री बाबा पल्टन नाथ समिति गठन को लेकर प्रारंभिक रजिस्ट्रेशन में शामिल किए गए पदाधिकारियों ने न तो कोई सार्वजनिक बैठक की और न कोई जानकारी दी गई। समिति की कार्रवाई को निरस्त करते हुए किसी सक्षम अधिकारी के समक्ष समिति का गठन कराकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ण कराया जाए। एसडीएम कल्याण सिंह मौर्य ने बताया कि आपत्ति दर्ज कराई गई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें