कलेक्ट्रेट में डीएम शिवशरणप्पा जीएन का पत्र सौपते सपा नेता खुर्शीद अहमद खान। स्रोत विज्ञप्ति
सिद्धार्थनगर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर फाॅर्म भरवाने में कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान ने लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा तथा जमीनी स्तर पर आ रही कर्मियों से भी अवगत करवाया।
उन्होंने दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि कई लोगों का नाम 2003, 2024 और 2025 की वोटर लिस्ट सूची में दर्ज होने के बाद भी गणना प्रपत्र नहीं दिया गया। कहीं-कहीं पर 2003 की वोटर लिस्ट में पहले कुछ और क्रमांक जारी हुआ था बाद में कुछ और क्रमांक जारी होने के कारण लोगों में असमंजस की स्थिति है।