फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पीआईसीयू वार्ड का एसआइसी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करती टीम- कर्मचारी
विज्ञापन
बस्ती : जिला अस्पताल के पीआइसीयू वार्ड का सोमवार को एसआईसी डाॅ. वीके सोनकर ने निरीक्षण किया। यहां एक- एक बेड पर पहुंचकर उन्होंने ऑक्सीजन की क्रियाशीलता की जांच की। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को भी चेक किया। वार्ड में आग से बचाव के इंतजाम देखे।
विज्ञापन


झांसी मेडिकल काॅलेज में बच्चों के वार्ड में आग लगने से नवजात की हुई मौत के बाद सरकारी अस्पतालों में सजगता बढ़ गई है। एसआईसी ने बताया कि वार्डों में आगजनी एवं अन्य अनहोनी से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। बच्चों के वार्डों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पीआईसीयू वार्ड में छह बच्चे भर्ती मिले। एसआईसी ने वार्ड में वायरिंग की स्थिति देखकर संतोष जताया। इसके बाद फायर एक्सटिंग्यूशर की क्रियाशीलता की भी जांच की। यहां दस बेडों पर ऑक्सीजन की आपूर्ति ठीक पाई गई। निर्देश दिए कि आग से बचाव के इंतजाम वार्ड में दुरुस्त रखे जाएं। वार्डों में भर्ती बच्चों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर डाॅ. बबिता भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें