फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू नदी में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन

गायघाट (बस्ती)। सरयू नदी में कलवारी थाना क्षेत्र के नौरहनी घाट पर स्नान करने गए 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। गायघाट कस्बा निवासी 16 वर्षीय शिवम पुत्र संतोष मोदनवाल रविवार को पौराणिक सरयू नदी के नौरहनी घाट पर भोर में स्नान करने गया था। स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया। शोरगुल सुन मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में घाट पर मौजूद लोगों ने उसे निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता संतोष कस्बे में मिठाई की दुकान करते हैं। दसवीं कक्षा में पढ़ रहे घर के सबसे होनहार बेटे की मौत से माता गुड़िया देवी, पिता संतोष मोदनवाल, छोटे भाई सत्यम सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें